शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सवाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी, क्षेत्र में खुशी..

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सवाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी, क्षेत्र में खुशी..

 

उत्तराखंड: चमोली जिले के सीमांत और सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है, जिसमें सवाड़ का केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की स्वीकृति मिलते ही पूरे देवाल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बड़ी पहल बताया। जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों की बेहतर शिक्षा और सुविधा के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया है।

चमोली जिले के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय (KV) की स्थापना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस खबर पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जताई और इसकी जानकारी साझा की। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि सैनिक बाहुल्य, दुर्गम, दूरस्थ और सीमांत क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय का खुलना क्षेत्र के छात्रों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने यह भी कहा कि सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की है। इस अवसर पर सांसद बलूनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों और शिक्षा प्रेमियों ने इस निर्णय को क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है।

आपको बता दे कि पिछले एक दशक से सवाड़ समेत देवाल विकासखंड के लोग केंद्रीय विद्यालय (KV) की स्थापना की मांग करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने इसके लिए लगातार संघर्ष किया और अपनी पहल से केवी के अस्थायी संचालन के लिए गांव के बीचोंबीच करीब 20 लाख रुपए की लागत से टीन शेड का निर्माण किया। इसके साथ ही लगभग 100 नाली अपनी नाप भूमि केंद्रीय विद्यालय संगठन को दान की गई, ताकि विद्यालय के संचालन में आसानी हो। सांसद अनिल बलूनी की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में केवी की स्थापना की पुष्टि के बाद सवाड़ और पूरे देवाल क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसरों की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सफलता सहयोग और सामूहिक प्रयास का परिणाम है और आने वाले समय में उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

चमोली जिले के थराली विधानसभा क्षेत्र के सैनिक बहुल, दुर्गम और सीमांत गांव सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय (KV) की स्थापना के लिए केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। इस समाचार की जानकारी साझा होने पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा, देवाल बीजेपी मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, और देवाल प्रमुख तेजपाल सिंह रावत ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि देवाल जैसे सुदूरवर्ती विकासखंड में केंद्रीय विद्यालय के खुलने से क्षेत्र के छात्रों का शिक्षा स्तर बढ़ेगा और लगातार बेहतर शिक्षा की कमी के कारण हो रहे पलायन को भी रोकने में मदद मिलेगी। सांसद और स्थानीय नेताओं ने बताया कि सैनिक बहुल, दुर्गम और सीमांत गांव सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय का खुलना क्षेत्र के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय लोग इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

 

 

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *